Kanpur: सरसौल में अकीदत के साथ मनाई गई ईद, पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद
कानपुर के सरसौल कस्बे में शनिवार को ईद का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोग गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में खासा उत्साह रहा। ईदगाह परिसर के बाहर मेले जैसा दृश्य दिखा, जहां आइसक्रीम और गुब्बारे की खरीदारी होती रही। फारुख मुफ्ती ने बताया कि बद्र की लड़ाई में जीत की खुशी से मीठी ईद की परंपरा शुरू हुई और तभी से सेवइयां व पकवानों से मेहमानों का स्वागत होता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 10:45 IST
Kanpur: सरसौल में अकीदत के साथ मनाई गई ईद, पुलिस की मौजूदगी में संपन्न हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद #CityStates #Kanpur #KanpurNews #SarsaulEidNamaz #MaharajpurPolice #SarsaulKanpurNews #SubahSamachar
