Kanpur: चलते-चलते इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, चालक बोला- महज छह महीने पुरानी थी
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी धू-धूकर जलने लगी और पूरी तरह खाक हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त सवार ने कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, पतरसा निवासी वीरेंद्र मिश्रा ने करीब छह महीने पहले ही नई इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। बुधवार को वह अपनी स्कूटी से घर से कंपनी जा रहे थे। तभी एलएमएल चौराहे के पास पहुंचते ही अचानक स्कूटी में से धुआं निकलने लगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 06:23 IST
Kanpur: चलते-चलते इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, चालक बोला- महज छह महीने पुरानी थी #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
