Death Tank: बिना सुरक्षा उपकरण टैंक में उतरना पड़ा महंगा, बेहोश बेटे को बचाने में पिता की भी मौत, ये हैं मानक
कानपुर के गूबा गार्डेन में पिता-पुत्र के बिना सुरक्षा उपकरण के सेफ्टी टैंक में सफाई के लिए उतर गए, इस कारण उनकी जान चली गई। दोनों जब टैंक में उतरे, तो सीवर सफाई कराने के लिए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। अपार्टमेंट का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था। सीवर का ढक्कन खुलने के कुछ ही देर बाद कार्य शुरू कर दिया गया था। जानकारों के अनुसार इसके लिए उन्हें उतारने वाले भी जिम्मेदार हैं, क्योंकि सेप्टिक टैंक या सीवर (सेफ्टी) टैंक में उतरना बहुत जोखिम भरा काम है। इसमें ऑक्सीजन की कमी के अलावा हाइड्रोजन सल्फाइड, कार्बन मोनो आक्साइड, मीथेन आदि जहरीली गैसें होती हैं। संक्रमण का भी खतरा रहता है। इसलिए सेप्टिक टैंक में उतरते समय सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 26, 2026, 04:15 IST
Death Tank: बिना सुरक्षा उपकरण टैंक में उतरना पड़ा महंगा, बेहोश बेटे को बचाने में पिता की भी मौत, ये हैं मानक #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurSewerTankAccident #KalyanpurFatherSonDeath #PoisonousGasDeathKanpur #CfoDeepakSharma #SubahSamachar
