Kanpur: खेत में मिला किसान का कंकाल; खेत देखने निकले थे बृजलाल, पुलिस बोली- किसी जंगली जानवर ने बनाया शिकार

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में तीन अप्रैल को घर से खेत जाने की बात कहकर निकले बांबीपुरवा गांव निवासी किसान बृजलाल (40) का कंकाल आठ दिन बाद मचाला गांव के पास खेत में पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार उसे जंगली जानवरों ने अपना शिकार बना लिया। शुक्रवार दोपहर खेत होते हुए राशन लेने जा रहीं महिलाओं ने कंकाल पड़ा देखा तो होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बांबीपुरवा गांव निवासी बृजलाल खेती किसानी करते थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 12, 2026, 06:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: खेत में मिला किसान का कंकाल; खेत देखने निकले थे बृजलाल, पुलिस बोली- किसी जंगली जानवर ने बनाया शिकार #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #BidhnuKanpurNews #SkeletonFoundInField #WildAnimalAttack #KanpurCrimeUpdate #SubahSamachar