Kanpur Fire Accident: आरके मार्बल गोदाम में भीषण आग,दमकल कर्मियों ने समय रहते पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैरी पुलिया बिठूर रोड स्थित आरके मार्बल एंड टाइल्स के गोदाम में रविवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी देते हुए अग्निशमन विभाग ने बताया कि दोपहर में मिनी कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि बैरी पुलिया बिठूर रोड पर स्थित मार्बल गोदाम में आग भड़क उठी है। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर के निर्देशन में तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 16, 2026, 10:54 IST
Kanpur Fire Accident: आरके मार्बल गोदाम में भीषण आग,दमकल कर्मियों ने समय रहते पाया काबू, कोई जनहानि नहीं #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurFireDepartment #KalyanpurPoliceStation #BairiPulia #GodownFire #CfoKanpur #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
