कानपुर: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, फर्जी जमानत पर हुआ था फरार, पुलिस ने भेजा जेल,नौ मुकदमे हैं दर्ज
कानपुर की कोतवाली थाना पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कोर्ट में फर्जी जमानतदार और कूट रचित दस्तावेज पेश कर जमानत पर बाहर आने के बाद से लगातार फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी अपराधी गुड्डू गुप्ता उर्फ बीरेंद्र गुप्ता को दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार (20 अक्टूबर 2026) को अदालत में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (कोर्ट सं0-08) के गैंगस्टर एक्ट क्लर्क किरन शंकर घोष ने वर्ष 2020 में थाना कोतवाली में धारा 419, 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 11:09 IST
कानपुर: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, फर्जी जमानत पर हुआ था फरार, पुलिस ने भेजा जेल,नौ मुकदमे हैं दर्ज #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
