Ayodhya News: कानपुर हॉस्टल एकादश बनी विजेता, मैनपुरी उपविजेता
अयोध्या। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में 24 से 28 मार्च तक आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कानपुर हॉस्टल एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैनपुरी एकादश को 19 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में कानपुर हॉस्टल एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। टीम की ओर से यथार्थ ने नाबाद 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी हॉस्टल एकादश की टीम 124 रनों पर सिमट गई और उसे 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कानपुर हॉस्टल एकादश ने अयोध्या एकादश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अयोध्या ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कानपुर की टीम ने मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में जिला ओलंपिक संघ के सचिव परमेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना सहित अन्य मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 19:56 IST
Ayodhya News: कानपुर हॉस्टल एकादश बनी विजेता, मैनपुरी उपविजेता #KanpurHostelXIEmergesVictorious;MainpuriRunner-up #SubahSamachar
