Kanpur: जेसीबी से उजाड़ दिए मनरेगा के तहत लगे सैकड़ों पौधे, विरोध पर प्रधान से भिड़े दबंग, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकठिया गांव में हरे-भरे पेड़ पौधों को जेसीबी से गिराए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। ग्राम प्रधान आकाश सिंह ने इस घटना को लेकर गांव के ही अमित और रामशरण गोस्वामी पर आरोप लगाते हुए पुरवामीर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम प्रधान का कहना है कि मनरेगा योजना के तहत गांव में शीशम, नीम और बबूल जैसे पौधे लगाए गए थे, जिन्हें आरोपी युवक ने जेसीबी से गिरा दिया है। आरोप यह भी है कि जब प्रधान ने विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने पहुंचे, तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 12:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: जेसीबी से उजाड़ दिए मनरेगा के तहत लगे सैकड़ों पौधे, विरोध पर प्रधान से भिड़े दबंग, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SikathiaVillageIncident #MnregaPlantationDamage #EnvironmentalDamageKanpur #SubahSamachar