Kanpur Kidney Racket: हैसियत देख होता था सौदा, देर रात में CCTV बंद कर स्टाफ की छुट्टी, फिर बदलते थे गुर्दे

कानपुर में मसवानपुर चौराहा स्थित आहूजा हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट देर रात या सुबह के तीन से चार बजे के बीच होता था। यह वह समय था जब अधिकतर मरीज व तीमारदार नींद में होते थे। सर्जरी के बाद किडनी रोगी व डोनर को शिफ्ट करना आसान रहता था। किडनी प्रत्यारोपण वाले दिन पूरे स्टाफ को छुट्टी दे दी जाती थी। यह जानकारी पुलिस और सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों को जांच में मिली है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आहूजा हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए देर रात का समय निर्धारित किया जाता था। इस दौरान सभी स्टाफ की छुट्टी कर दी जाती थी। केवल मेरठ और नोएडा के डॉक्टरों व पैरामेडिकल टीम रहती थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 05:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur Kidney Racket: हैसियत देख होता था सौदा, देर रात में CCTV बंद कर स्टाफ की छुट्टी, फिर बदलते थे गुर्दे #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurKidneyRacketInvestigation #Dr.AfzalMeerut #IllegalOrganTransplant #SubahSamachar