कानपुर किडनी कांड: 'डॉक्टर' बना कर्मचारी करता था खेल, नौ नर्सिंग होम में 50 से अधिक ट्रांसप्लांट; ये रडार पर
कानपुर शहर के नौ नर्सिंग होम में पिछले दो साल में 50 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांट किए गए। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने आहूजा हॉस्पिटल में खेल का राजफाश किया, जबकि नौ नर्सिंगहोम की जांच शुरू की गई है। इन नर्सिंगहोम में आठ कानपुर और एक लखनऊ का नामी निजी अस्पताल शामिल है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के डोनर, दलाल और सर्जन की तलाश में रवाना हो गई हैं। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक आहूजा अस्पताल का कर्मचारी शिवम अग्रवाल कई नर्सिंगहोम से जुड़ा था। वह खुद को डॉक्टर बताता था। उसकी कल्याणपुर के नर्सिंगहोम, मेडिकल स्टोर और सर्जिकल स्टोर में अच्छी खासी पकड़ थी। उसी का फायदा उठाकर उसने दिल्ली, नोएडा और मेरठ के किडनी ट्रांसप्लांट के खेल से जुड़े दलालों व डॉक्टरों से संपर्क कर लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 01, 2026, 05:41 IST
कानपुर किडनी कांड: 'डॉक्टर' बना कर्मचारी करता था खेल, नौ नर्सिंग होम में 50 से अधिक ट्रांसप्लांट; ये रडार पर #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KidneyTraffickingKanpur #SmQasimAbidiDcp #SubahSamachar
