UP: 'मौत का सौदागर' बने शहर के अस्पताल? पुलिस खंगाल रही है पुराने हंगामों और 'लाशों' का हिसाब, ऐसे होता था खेल

कानपुर में पिछले तीन साल में कल्याणपुर, काकादेव, रावतपुर, पनकी क्षेत्र के जिन नर्सिंगहोम में बवाल और हंगामा हुआ था, उनकी डिटेल जुटाई जा रही है। पुलिस वहां जान गंवाने वाले मरीजों की जानकारी एकत्रित कर रही है। पुलिस को ऐसे मरीजों के किडनी डोनर और रिसीवर होने की संभावना है। इसके साक्ष्य आरोपियों से पूछताछ में सामने आए हैं। पुलिस उनके पूर्व के नर्सिंगहोम संचालकों से पूछताछ कर सकती है। केशवपुरम, मसवानपुर, रावतपुर, पनकी, सचेंडी, काकादेव के कई नर्सिंगहोम में मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां परिजनों ने हंगामा किया था जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। कुछ नर्सिंगहोम के खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी। उनको सीज किया गया था लेकिन कुछ महीने बाद फिर से संचालित हो गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहर में 2023 से अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट होने की जानकारी हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 02:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'मौत का सौदागर' बने शहर के अस्पताल? पुलिस खंगाल रही है पुराने हंगामों और 'लाशों' का हिसाब, ऐसे होता था खेल #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurKidneyRacket #IllegalOrganTransplant #AhujaHospitalInvestigation #KanpurNursingHomeDeaths #SubahSamachar