कानपुर: गेस्ट हाउस के बाहर मिला अधिवक्ता का शव, फोन पर पत्नी से कहा था- थोड़ी देर में घर आऊंगा, जांच शुरू
कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में बर्रा स्थित बली का पुरवा में सोमवार देर शाम अधिवक्ता रितेश यादव (26) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गेस्ट हाउस के बाहर पड़ा मिला। परिजन के अनुसार करीब आधे घंटे पहले ही उसने फोन पर पत्नी से थोड़ी देर में घर आने की बात कही थी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने मौत पर सवाल उठाते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। बली का पुरवा निवासी शिव सिंह यादव किराने की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा रितेश अधिवक्ता होने के साथ ही घर से कुछ दूरी पर शिव पैलेस नाम से गेस्ट हाउस भी संचालित करता था। परिजन के मुताबिक, सोमवार देर शाम रितेश गेस्ट हाउस में था। इस दौरान उसकी पत्नी ने फोन कर घर आने के बारे में पूछा , तो उसने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 11:10 IST
कानपुर: गेस्ट हाउस के बाहर मिला अधिवक्ता का शव, फोन पर पत्नी से कहा था- थोड़ी देर में घर आऊंगा, जांच शुरू #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
