Kanpur: 11 दिन बंद रहेगा लखनऊ-रामादेवी फ्लाईओवर का रैंप, ये रही पूरी जानकारी
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सोमवार से लखनऊ की तरफ से जाजमऊ आने वाले फ्लाईओवर के रैंप पर कार्य कराएगा। इस वजह से इस लूप फ्लाईओवर का रैंप दो जुलाई तक 11 दिन बंद रहेगा। वहीं, दो जून से बंद जाजमऊ से लखनऊ की ओर जाने वाला रैंप खोल दिया जाएगा। फ्लाईओवर के रैंप पर कार्य कराने वाली कंपनी रीहाइब्रेशन इंजीनियरिंग के साइड इंजीनियर आयुश शर्मा ने बताया कि करीब पांच सौ मीटर लंबे इस रैंप पर लगे बीस एक्सपेंशन ज्वाइंट बदले जाएंगे। यह पुराने हो गए हैं जिससे वाहन गुजरने पर दिक्कत आती है। इससे पहले जाजमऊ से लखनऊ की ओर जाने पर इस फ्लाइओवर के रैंप पर दो जून से यहीं काम शुरू कराया गया था जो अब पूरा हो गया है और 22 जून से आम लोगों के लिए इसे खोल दिया जाएगा। लखनऊ से जाजमऊ आने वाले रैंप पर काम पूरा कर इसे तीन जुलाई से खोला जाएगा। तब तक वाहन सवार जाजमऊ चेक पोस्ट के पास सर्विस लेन को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 16:06 IST
Kanpur: 11 दिन बंद रहेगा लखनऊ-रामादेवी फ्लाईओवर का रैंप, ये रही पूरी जानकारी #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #Lucknow-ramadeviFlyoverRamp #SubahSamachar
