कानपुर: अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मानसिक विक्षिप्त अधेड़ की मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर से प्रयागराज मार्ग में एक 50 वर्षीय अधेड़ का क्षत विक्षत अवस्था में शव पड़ा पाया गया। जानकारी के अनुसार, मध्य रात्रि में पुरवामीर स्थित एमजीए कॉलेज के पास हादसा हुआ। इसमें अज्ञात वाहन ने अधेड़ को चपेट में ले लिया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा अधेड़ के शव को समेट कर शिनाख्त के प्रयास किए गए, जिस पर स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त अधेड़ 10 से 15 दिनों से यहां पर टहल रहा था। इसके मुंह में कैंसर जैसा घाव भी था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 14:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मानसिक विक्षिप्त अधेड़ की मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar