Kanpur: साथी संग पकड़ा गया दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी, होटल के कमरे में हेड कांस्टेबल की बेटी संग की थी दरिंदगी

काकादेव थाना क्षेत्र में हेड कांस्टेबल की बेटी से दुष्कर्म के आरोपी किशोर व उसके साथी को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना का मुख्य आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग है उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं, आरोपी के साथी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। बता दें कि किदवईनगर निवासी हड़ कांस्टेबल की नाबालिग बेटी काकादेव के एक हॉस्टल में रहकर नीट की तैयार कर रही है। इसी दौरान बेटी की मुलाकात सिद्वार्थनगर निवासी 17 वर्षीय किशोर से हुई। अशरफ भी काकादेव कोचिंग मंडी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। आरोप है कि कुछ दिन पहले अशरफ छात्रा को बहाने से एक होटल में ले गया और वहां कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दुष्कर्म के वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर छात्रा से 20 हजार रुपये अपने साथी इब्राहिम के बैंक खाते में डलवाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 19:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: साथी संग पकड़ा गया दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी, होटल के कमरे में हेड कांस्टेबल की बेटी संग की थी दरिंदगी #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #SubahSamachar