कानपुर: सीएसए और मदर डेयरी के बीच एमओयू, कैंपस में लगेंगे दुग्ध उत्पादों के स्टॉल, छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और इटावा के डेयरी महाविद्यालय में दूध से बनने वाले अन्य उत्पादों के स्टाॅल लगेंगे। इन पर लोग खरीदारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को मदर डेयरी फ्रूटस एंड वेजिटेबल नोएडा की ओर से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सीएसए और मदर डेयरी फ्रूटस एंड वेजिटेबल के बीच समझौता हो गया है। इसके बाद स्टाॅल लगाने और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। सीएसए के मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. खलील खान ने बताया कि मदर डेयरी के विशेषज्ञ डेयर विभाग को दूध से बनने वाले नए उत्पादों के संबंध में प्रशिक्षण देंगे। छात्र-छात्राएं मदर डेयरी में जाकर प्रैक्टिकल कर सकेंगे। इससे उनके लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 10:42 IST
कानपुर: सीएसए और मदर डेयरी के बीच एमओयू, कैंपस में लगेंगे दुग्ध उत्पादों के स्टॉल, छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण #CityStates #Kanpur #KanpurNews #CsaKanpur #MotherDairy #EtawahDairyCollege #MilkProductStall #Dr.KhalilKhan #SkillDevelopmentTraining #SubahSamachar
