UP: 'योगी जी हत्यारों को इसी कब्रिस्तान में दफना दो, पति को मरता...', भाई ने साथियों संग की थी मुमताज की हत्या
कानपुर के साढ़ थाना इलाके के देवसढ़ गांव में घर में घुसकर वैन चालक मुमताज की हत्या रंजिश के चलते उसी के रिश्ते में लगने वाले भाई शोयल खान उर्फ रानू ने अपने दो साथियों संग मिलकर की है। पुलिस की अब तक की जांच में इसका पता चला है। शोयल अक्सर मुमताज की बाइक लेकर निकल जाता था। इसे लेकर मुमताज ने शोयल को डांटा था। वहीं, एक जुलाई को शोयल ने मुमताज पर चाकू से हमले की कोशिश की थी। जब लोगों ने बीचबचाव किया तो कुल्हाड़ी से काटने की धमकी देकर भाग निकला था। मामले में साढ़ कस्बा चौकी इंचार्ज प्रवीर राव ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चाकू बरामद किया और शांतिभंग में चालान कर दिया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 11:36 IST
UP: 'योगी जी हत्यारों को इसी कब्रिस्तान में दफना दो, पति को मरता...', भाई ने साथियों संग की थी मुमताज की हत्या #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurMurder #SubahSamachar
