कानपुर: पुराना डीएल ऑनलाइन नहीं हो रहा, विभाग कह रहा नया बनवा लो, RTO के चक्कर काट रहे लोग, आरआई ने कही ये बात

कानपुर में वर्षों पहले बनवाए गए ड्राइविंग लाइसेंस को ऑनलाइन रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए लोगों को आरटीओ के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। तीन महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी पुराने लाइसेंसों का ऑनलाइन अप्रूवल नहीं हो पा रहा है। हैरानी की बात यह है कि समस्या का समाधान करने के बजाय आवेदकों को नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सलाह दी जा रही है। इससे पहले से मैनुअल लाइसेंस रखने वालों की परेशानी बढ़ गई है। कानपुर में एक हजार से अधिक बैकलॉग ड्राइविंग लाइसेंस मुख्यालय की मंजूरी के इंतजार में अटके हैं। आरटीओ कार्यालय में आवेदन और दस्तावेज की डेटा फीडिंग होने के बावजूद ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट नहीं हो रहा है। आवेदकों को कभी कर्मचारियों से जानकारी लेने तो कभी मुख्यालय से अप्रूवल मिलने का इंतजार करने को कहा जाता है। परिवहन विभाग ने पुराने मैनुअल ड्राइविंग लाइसेंस को डिजिटल रिकॉर्ड से जोड़ने की व्यवस्था शुरू की थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 11:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: पुराना डीएल ऑनलाइन नहीं हो रहा, विभाग कह रहा नया बनवा लो, RTO के चक्कर काट रहे लोग, आरआई ने कही ये बात #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurRto #OldDrivingLicenseOnline #BacklogDlApproval #TransportDepartmentUp #SantoshKumarRi #SubahSamachar