पहलगाम हमला: ऑपरेशन सिंदूर का एक साल, ऐशान्या द्विवेदी बोलीं- सेना ने लिया बदला, अब मिले शहीदों का दर्जा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की घाव आज भी हरे हैं। इस हमले में जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने गुरुवार को भारतीय सेना के जवाबी ऑपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा होने पर सरकार और सेना के प्रति आभार जताया है। उन्होंने एक बार फिर इस हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को शहीद का दर्जा देने की मांग उठाई है। ऐशान्या ने भावुक होते हुए कहा कि सेना द्वारा चलाए गए अभियान का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखना उन महिलाओं के लिए बड़ा सम्मान था, जिनका सुहाग इस हमले में उजड़ गया था। आगे कहा कि आतंकवादी हमले पहले भी हुए, लेकिन सरकार और सेना ने जिस मजबूती से इस बार जवाब दिया, वह हमारे जैसे परिवारों के लिए न्याय जैसा है। ऐसा बदला पहले कभी नहीं लिया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 11:00 IST
पहलगाम हमला: ऑपरेशन सिंदूर का एक साल, ऐशान्या द्विवेदी बोलीं- सेना ने लिया बदला, अब मिले शहीदों का दर्जा #CityStates #Kanpur #KanpurNews #PahalgamTerrorAttack #OperationSindoor #AishanyaDwivedi #ShubhamDwivediKanpur #IndianArmy #SubahSamachar
