कानपुर: 13 को फार्मासिस्टों का हल्लाबोल, 18 सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना, दी ये चेतावनी
कानपुर में मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर 13 नवंबर को फार्मासिस्ट प्रदर्शन करेंगे। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप सिंह सचान और जिला मंत्री विवेक सिंह यादव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी को पत्र लिखकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी प्रभारी अधिकारी फार्मेसी, चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देंगे। इस दौरान सीएमओ के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर को जिले के सभी प्रभारी अधिकारी फार्मेसी, चीफ फार्मासिस्ट एवं फार्मासिस्ट महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 11:51 IST
कानपुर: 13 को फार्मासिस्टों का हल्लाबोल, 18 सूत्री मांगों को लेकर सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना, दी ये चेतावनी #CityStates #Kanpur #KanpurNews #DiplomaPharmacistAssociation #PharmacistProtestDemonstration #CmoKanpur #Dr.HaridattNemi #DilipSinghSachan #SubahSamachar
