एक्सक्लूसिव: अब सड़कों का होगा विधानसभा क्षेत्र वार बंटवारा, PWD ने शासन को भेजा प्रस्ताव, होंगे ये फायदे
कानपुर शहर की सड़कों के रखरखाव और निर्माण की जिम्मेदारी तय करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने इन्हें विधानसभा क्षेत्र वार बांटने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। प्रस्ताव के तहत जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के प्रभारी भी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र वार अधिशासी अभियंता बनाए गए हैं। दावा किया कि इससे रखरखाव, विकास कार्यों में स्पष्टता आएगी और जवाबदेही भी स्पष्ट रूप से तय रहेगी। शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी की सड़कों के प्रबंधन को अधिक सुव्यवस्थित बनाने और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य यह प्रस्ताव तैयार किया गया है। वर्तमान में शहरी क्षेत्र की अधिकांश सड़कें प्रांतीय खंड के अंतर्गत आती हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें निर्माण खंड-दो के अधीन हैं। इस विभाजन से कई बार भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है और विकास कार्यों में देरी होती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 09:00 IST
एक्सक्लूसिव: अब सड़कों का होगा विधानसभा क्षेत्र वार बंटवारा, PWD ने शासन को भेजा प्रस्ताव, होंगे ये फायदे #CityStates #Kanpur #KanpurPwdProposal #AssemblyWiseRoadDistribution #ExecutiveEngineerKanpur #UpRoadMaintenancePolicy #SubahSamachar
