Kanpur: बकरीद पर शहर में कल रूट डायवर्जन, सुबह पांच बजे से लागू होगी व्यवस्था, जानें क्या रहेगा रूट प्लान
कानपुर में बकरीद के अवसर 28 मई को बड़ी ईदगाह पर नमाज अदा की जाएगी। लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो इस लिए ट्रैफिक विभाग बजरिया, कर्नलगंज, पीरोड पर डायवर्जन की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था सुबह पांच बजे से नमाज समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। नमाजियों के वाहनों के लिए कई जगह अस्थायी पार्किंग बनाई है। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि ट्रैफिक में बदलाव के लिए टीआई, टीएसआई और सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसीपी और अन्य अधिकारी मानीटरिंग करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 09:48 IST
Kanpur: बकरीद पर शहर में कल रूट डायवर्जन, सुबह पांच बजे से लागू होगी व्यवस्था, जानें क्या रहेगा रूट प्लान #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #KanpurBakrid #IdgahNamaz #TrafficDiversion #KanpurTrafficPolice #SubahSamachar
