कानपुर: 21 साल बाद मां की मौत का रिकॉर्ड खोजने पहुंचा बेटा, रजिस्टर में नहीं मिला ब्योरा, सीएमओ से गुहार

कानपुर में मां की मौत के 21 साल बाद उसका मृत्यु प्रमाणपत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल करने के लिए बेटा सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है। काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित मकान में 29 अगस्त 2004 को माया देवी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया था। घटना के समय बेटा केशव सिंह नाबालिग था। इस वजह से उसके पास मां की मौत से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं हैं। अब रिकॉर्ड तलाशने के लिए उसने सीएमओ को प्रार्थनापत्र दिया है। केशव सिंह के मुताबिक, उनकी मां माया देवी की मौत रक्षाबंधन के दिन हुई थी। उस समय वह नाबालिग था। परिवार के पास पोस्टमार्टम संख्या, पुलिस रिपोर्ट, पंचनामा या मृत्यु से संबंधित कोई मूल दस्तावेज सुरक्षित नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 10:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: 21 साल बाद मां की मौत का रिकॉर्ड खोजने पहुंचा बेटा, रजिस्टर में नहीं मिला ब्योरा, सीएमओ से गुहार #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurPostMortemRecordsCase #KanpurHalletHospital #KanpurCmo #KeshavSinghMayaDeviCase #InvestigationIntoDeathCertificate #SubahSamachar