Kanpur: 4.72 करोड़ से दक्षिण अस्पताल को मिली ऑक्सीजन, बिछने लगी पाइपलाइन और जल्द आएंगे उपकरण, पढ़ें अपडेट

कानपुर में दक्षिण अस्पताल शुरू होने की उम्मीद एक बार फिर से जगी है। केशवनगर स्थित 100 बेड अस्पताल में फर्नीचर व उपकरणों के लिए करीब पौने पांच करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इससे अस्पताल में ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछने का कार्य शुरू हो गया है। इस राशि से उपकरण मंगाए जाएंगे। इसके बाद मैनपॉवर आते ही यहां सबसे पहले ओपीडी का संचालन शुरू हो जाएगा। बजट से वार्डों के लिए बेड भी आ गए हैं। ओपीडी के संचालन से जुड़ी सामग्री जैसे कुर्सी, मेज, डेस्क आदि भी आना शुरू हो गई हैं। इसी बजट से मैट्रेस, आईवी स्टैंड, बेेडसाइड लॉकर्स आ गए हैं। आईसीयू, ओटी के लिए सामान आने के अलावा अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन, पैथोलॉजी लैब से संबंधित उपकरण सहित सभी चिकित्सकीय उपकरण भी आएंगे। अगर मैनपॉवर इस महीने के अंत तक मिल सकता है। ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछने में छह से आठ सप्ताह तक लगेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 09:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: 4.72 करोड़ से दक्षिण अस्पताल को मिली ऑक्सीजन, बिछने लगी पाइपलाइन और जल्द आएंगे उपकरण, पढ़ें अपडेट #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #KanpurSouthHospital #KanpurHealthNews #SubahSamachar