Kanpur: आधी रात सड़क पर दरोगा का बाहुबली स्टाइल, चेकिंग के दौरान युवक को जड़ा थप्पड़, दबंगई पर उठे सवाल
कानपुर के सीसामऊ थाना क्षेत्र में देर रात बाइक चेकिंग के दौरान पुलिस की कथित दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दरोगा युवक को थप्पड़ मारते और फिर हेलमेट समेत कंधे पर लादकर पुलिस जीप की ओर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई और व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे सीसामऊ थाना क्षेत्र में बाइक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जरीब चौकी क्रॉसिंग के पास कुछ युवक खड़े थे। वायरल वीडियो के मुताबिक दरोगा राजेश कुमार सिंह ने पहले युवकों से पूछताछ की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 16:22 IST
Kanpur: आधी रात सड़क पर दरोगा का बाहुबली स्टाइल, चेकिंग के दौरान युवक को जड़ा थप्पड़, दबंगई पर उठे सवाल #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
