Kanpur: शुक्लागंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण में तकनीकी खामियां, नोटिस के दबाव में कतारों में लगी जनता

शुक्लागंज में एसआईआर सर्वे को लेकर कई स्थानों पर शिविर लगाए गए। इसमें मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए मतदाताओं की भीड़ उमड़ी। उन मतदाताओं को ज्यादा परेशानी हुई, जिन्हें आज ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए नोटिस दी गई और आज ही जमा करने को कहा गया। वहीं, एसआईआर सर्वे कार्य में कई अन्य तकनीकी खामियां होने से कार्य को पूरा कराने में बीएलओ को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा। राजधानी मार्ग स्थित नगर पालिका के सभागार में लगे शिविर में मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने के लिए लोगों की भीड़ पहुंची। यहां वह मतदाता अधिक परेशान दिखे, जिन्हें शुक्रवार को ही फार्म जमा करने की नोटिस दी गईं। फार्म जमा करने आए रामप्रकाश, प्रकाशा देवी, मोहम्मद हसीब व सुशील कुमार ने बताया कि आज ही उन्हें नोटिस देकर बताया गया कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है और पालिका पहुंच कर संबंधित दस्तावेज दिखाते हुए पुन: फार्म जमा करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 31, 2026, 11:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: शुक्लागंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण में तकनीकी खामियां, नोटिस के दबाव में कतारों में लगी जनता #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SirSurvey #SubahSamachar