कानपुर: हाईवे किनारे खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सात बाइकें व असलहे बरामद
हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गों को महाराजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में महाराजपुर निवासी दीपक सिंह, नरवल निवासी सौरभ सिंह व महाराजपुर मवईया गांव निवासी हिमांशु सिंह शामिल हैं जबकि दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात बाइकें, एक स्कॉर्पियो, तीन तमंचे व 22 कारतूस बरामद किए हैं। http:// अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) संकल्प शर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हाईवे के किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। इनके खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी हुईं थी। गुरुवार को महाराजपुर पुलिस ने सटीक सूचना पर हाईवे के पास से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के इन तीनों अपराधियों को पकड़ लिया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह कानपुर, कानपुर देहात, औरैय्या, इटावा आदि जिलों से खड़े ट्रकों व डंपरों से डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 18:05 IST
कानपुर: हाईवे किनारे खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, सात बाइकें व असलहे बरामद #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #UpNews #SubahSamachar
