Kanpur: छात्रों को बेल्ट-डंडों से पीटने का मामला, कॉलेज के तीन शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने तीन आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्र की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच जारी है। दरअसल, बुधवार सुबह मंधना स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में देर से कॉलेज पहुंचने पर टीचरों द्वारा छात्रों और छात्राओं की डंडों व बेल्ट से पिटाई का आरोप लगा था। घटना में 10 छात्र-छात्राएं घायल हुए थे, जिनमें एक छात्रा का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हंगामा, नारेबाजी और तोड़फोड़ हुई थी। सूचना पर पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची थी और हालात पर काबू पाया गया था। फिलहाल पुलिस ने तीन शिक्षकों को जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 14:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: छात्रों को बेल्ट-डंडों से पीटने का मामला, कॉलेज के तीन शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar