Kanpur: यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर 3210 वाहनों के कटे चालान, चालकों को किया जागरूक

कानपुर में यातायात पुलिस ने रविवार-सोमवार को शहर में सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ओवरस्पीड में फर्राटा भर रहे 277 वाहनों समेत 3210 का चालान काटा गया। साथ ही, हाईवे और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया गया। चालकों को वाहन सही स्थान पर पार्क करने, सीट बेल्ट और हेलमेट के उपयोग सहित यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। कार्रवाई के दौरान नौबस्ता सागर हाईवे, राष्ट्रीय राजमार्ग और गंगा बैराज मार्ग पर ओवरस्पीड के खिलाफ चलाए गए अभियान में 277 वाहनों का चालान किया गया। इनमें हाईवे पर 168, नौबस्ता सागर मार्ग पर 53 और गंगा बैराज मार्ग पर 56 वाहन शामिल रहे। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 317 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 12:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर 3210 वाहनों के कटे चालान, चालकों को किया जागरूक #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurTrafficPolice #TrafficChallanKanpur #RoadSafetyCampaign #KanpurHighwayChecking #SubahSamachar