कानपुर सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई ई-बाइक लदी गाड़ी, आग लगने से परिचालक जिंदा जला, चालक को पुलिस ने बचाया

कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर ई-बाइक लेकर जा रही एक मालवाहक गाड़ी शनिवार तड़के दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। अरौल क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास खड़े अज्ञात ट्रक से गाड़ी के टकराने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में गाड़ी का परिचालक अंदर ही फंस गया और जिंदा जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार, गाड़ी संख्या डीएल1एलएएल4767 में कोवा कंपनी की 10 ई-बाइक लदी थीं। चालक श्याम यादव पुत्र दिवारी लाल यादव और परिचालक सत्यभान पुत्र रामस्वरूप, निवासी नगला खंगर, फिरोजाबाद ई-बाइक लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे चालक को नींद आ जाने के कारण गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 04:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई ई-बाइक लदी गाड़ी, आग लगने से परिचालक जिंदा जला, चालक को पुलिस ने बचाया #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar