Kanpur Weather: मार्च के पहले हफ्ते में ही गर्मी के तीखे तेवर, नमी बढ़ने से उमस करेगी बेहाल, हेल्थ अलर्ट जारी
कानपुर में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। गर्मी की आहट का संकेत दे रहा है। गुरुवार को पारा 31.3 डिग्री पर पहुंच गया। पांच मार्च के सामान्य औसत तापमान से यह 3.3 डिग्री अधिक है। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से थोड़ा सा अधिक है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि अब दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होती जाएगी। अभी रात का तापमान सामान्य औसत के आसपास रहेगा। दिन और रात के तापमान में गैप बढ़ेगा। डॉ. पांडेय का कहना है कि दिन और रात के तापमान में अधिक गैप होना मानव और पशुओं के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 09:40 IST
Kanpur Weather: मार्च के पहले हफ्ते में ही गर्मी के तीखे तेवर, नमी बढ़ने से उमस करेगी बेहाल, हेल्थ अलर्ट जारी #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurWeatherToday #WeatherNews #RainInKanpur #KanpurHeatWave #SubahSamachar
