Kanpur Weather: मार्च के अंत तक 40 डिग्री पहुंचेगा पारा, ट्रफ लाइन बनने से बढ़ेगी चिपचिपी गर्मी, पढ़ें अलर्ट

कानपुर में हवाओं की रफ्तार कम होने से एक सप्ताह में कड़ी धूप के साथ चिपचिपी गर्मी भी पड़नी शुरू हो जाएगी। माैसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से एंटी साइक्लोन यानि प्रति चक्रवात उठने की वजह से वहां से नम हवाएं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए मध्य क्षेत्र की ओर बढ़ रही हैं। इससे उमस बढ़ेगी। 15 मार्च के करीब तक दिन का पारा 35 डिग्री के आसपास, जबकि आखिरी मार्च तक 40 डिग्री सेल्सियस तक पारा जा सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जबकि रात का पारा 1.3 डिग्री बढ़कर 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पिछले पांच दिनों तक हवा की रफ्तार 10 से 12 किमी प्रति घंटी थी,जो घटकर मात्र 5.3 किमी प्रति घंटा रह गई है। धीरे-धीरे इसमें और भी कमी आएगी। इसके साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2026, 09:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur Weather: मार्च के अंत तक 40 डिग्री पहुंचेगा पारा, ट्रफ लाइन बनने से बढ़ेगी चिपचिपी गर्मी, पढ़ें अलर्ट #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurWeatherToday #WeatherNews #RainInKanpur #KanpurHeatWave #SubahSamachar