कानपुर: दो सगे भाइयों पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, गला दबाकर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, नजीराबाद निवासी सनी और उसका भाई गोलू प्रेमनगर स्थित एक बिल्डिंग में कारखाना चलाते हैं। उसी बिल्डिंग की देखरेख और साफ-सफाई के लिए एक महिला को रखा गया है, जो वहीं ऊपर के हिस्से में रहती है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले एक आरोपी ने बहाने से उसे नीचे बुलाया। वहां पहुंचने पर दोनों भाइयों ने उसका गला दबाने की कोशिश की और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 15:04 IST
कानपुर: दो सगे भाइयों पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, गला दबाकर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज #CityStates #Kanpur #ChamanGanjCase #WomanAssaultKanpur #TwoBrothersAccused #UpCrimeNews #PoliceInvestigationKanpur #SubahSamachar
