Kanpur: शादी से पहले युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव, ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर मुस्लिम युवक डराकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। फिर जब युवती की शादी तय हो गई, तो उसके ससुरालियों को भड़काने व धमकाने लगा। साथ ही, युवती को बदनाम करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। युवती ने आरोपी व उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एक गांव निवासी लड़की ने बताया कि जब वह 16 साल की थी, तभी आरोपी आमिर जैदी पुत्र हैदर अली ने उसे प्रेमजाल में फांस लिया था। फिर कुछ वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब जब उसकी उसी जाति के लड़के से शादी फरवरी में है, तो अपने साथियों शनि उर्फ सनी अब्बास, रिजवी व राजा उर्फ अख्तर अंसारी के साथ मिलकर मुस्लिम धर्म स्वीकार कराने का प्रयास कर रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 13:16 IST
Kanpur: शादी से पहले युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव, ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
