कानपुर: तेज रफ्तार में भगाई एक्सयूवी, युवक और पुलिसकर्मी को कुचलने का प्रयास, नशे में धुत होने की संभावना

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हिट एंड रन होने से बच गया। तेज रफ्तार एक्सयूवी सवार चालक ने बाइक सवार को कुचलने का प्रयास किया। रोकने पर पुलिस पर भी कार चढ़ाने का प्रयास किया। घटना में युवक और पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। चकेरी थानाक्षेत्र के हरजिंदर नगर चौराहे पर शनिवार देर रात एक एक्सयूवी कार सवार ने तेज रफ्तार में कार भगाकर एक युवक को कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह युवक ने अपनी जान बचाई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 10:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: तेज रफ्तार में भगाई एक्सयूवी, युवक और पुलिसकर्मी को कुचलने का प्रयास, नशे में धुत होने की संभावना #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurChakeriCarAccident #HarjinderNagarPoliceIncident #KanpurCrimeUpdate #SubahSamachar