मौत का स्टॉल': मोमोज खाने रुका था विशाल, ईंट-पत्थरों से कूंचकर मारा, छह थानों की फोर्स तैनात, पांच गिरफ्तार
कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में सोमवार शाम बनियापुरवा पुलिस बूथ के सामने भोपालपुरवा निवासी विशालनिषाद (25) की ईंट-पत्थरों से कूंचकर हत्या कर दी गई। वह ठेले पर फिंगर और मोमोज खाने के लिए रुका था। इस दौरान उस पर चार सगे भाइयों समेत छह आरोपियों ने डंडे और रॉड से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर भाई और दोस्तों से मारपीट कर पथराव किया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी है। डीसीपी सेंट्रल ने छह थानों के फोर्स के साथ रूट मार्च किया। पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। भोपालपुरवा निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि शाम करीब पांच बजे छोटा भाई विशाल बिठूर से सिलिंडर लेकर लौट रहा था। भाई पुनीत और पड़ोसी राहुल उसके साथ थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 21, 2026, 05:38 IST
मौत का स्टॉल': मोमोज खाने रुका था विशाल, ईंट-पत्थरों से कूंचकर मारा, छह थानों की फोर्स तैनात, पांच गिरफ्तार #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #Nawabganj #BaniapurwaDispute #PoliceCantonment #KanpurMurder #SubahSamachar
