Kanpur: युवक की गंगा में डूबकर मौत, दोस्तों संग घूमने आया था बिठूर, गोताखोरों ने दो घंटे बाद निकाला शव
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के ब्रह्मावर्त घाट पर रविवार दोपहर गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसे में उरई निवासी युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने तीन दोस्तों के साथ बुलेट से बिठूर घूमने और गंगा स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह अचानक गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला, तो साथियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद युवक का शव गंगा से बाहर निकाला गया। उरई के रामपुरा निवासी राहुल प्रजापति (30) एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। परिवार में पत्नी, बच्चे और माता-पिता हैं। पिता मोतीलाल वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे राहुल अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 16:11 IST
Kanpur: युवक की गंगा में डूबकर मौत, दोस्तों संग घूमने आया था बिठूर, गोताखोरों ने दो घंटे बाद निकाला शव #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
