कानपुर: युवक ने फंदा लगाकर ली जान, प्रेम प्रसंग की आशंका, परिजनों में मचा कोहराम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कानपुर में जूही थाना क्षेत्र के नयापुरवा इलाके में बीती देर रात हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात जब परिजनों की नजर फंदे से लटकते शव पर पड़ी, तो घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया और फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए। स्थानीय लोगों और प्राथमिक छानबीन के आधार पर घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला होने की आशंका जताई जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 06:42 IST
कानपुर: युवक ने फंदा लगाकर ली जान, प्रेम प्रसंग की आशंका, परिजनों में मचा कोहराम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #JuhiKanpurSuicideCase #NayapurwaKanpurHangingIncident #JuhiPoliceStationKanpurCrime #SubahSamachar
