Meerut News: हसनपुर कलां में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
माछरा। हसनपुर कलां में 36वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ किठौर विधानसभा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने भगवान भोलेनाथ की आरती उतारकर किया। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव और जय शिव शंभू के जयकारों से गूंज उठा। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति और अटूट श्रद्धा प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इस दौरान अमित कंसल, शिवकुमार गुर्जर, माछरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, ऋषि प्रधान, मोहित गुप्ता, सतवीर नेता, रामवीर खटाना, विपिन कंसल, पप्पू प्रधान, रवींद्र प्रधान, सुमित राणा, छोटू आदि रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 21:04 IST
Meerut News: हसनपुर कलां में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ #KanwarServiceCampInauguratedInHasanpurKalan #SubahSamachar
