कांवड़ यात्रा : सड़क किनारे हटाई जा रही घास-फूंस
बहसूमा। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को विकास खंड हस्तिनापुर के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों द्वारा रामराज-बहसूमा मुख्य मार्ग के दोनों ओर उगी घास-फूस और झाड़ियों की सफाई कराई गई। कर्मचारियों ने सड़क किनारे जमा कूड़ा-कचरा भी हटाया, ताकि कांवड़ियों के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। खंड विकास अधिकारी हस्तिनापुर मनोज भारद्वाज ने बताया कि यात्रा मार्ग को पूरी तरह स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जहां-जहां आवश्यकता होगी वहां विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी मार्ग की साफ-सफाई पर संतोष जताते हुए प्रशासन की पहल की सराहना की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 17:11 IST
कांवड़ यात्रा : सड़क किनारे हटाई जा रही घास-फूंस #KanwarYatra:GrassAndUndergrowthBeingClearedFromTheRoadside. #SubahSamachar
