Budaun News: महाशिवरात्रि पर गंगाजल लेने जा रहे कांवड़िये को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

बदायूं के उझानी क्षेत्र में कछला घाट से गंगाजल भरने जा रहे कांवड़िये को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसा शनिवार रात में हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गदरपुरा का रहने वाला रवि (20 वर्ष) महाशिवरात्रि पर अभिषेक करने के लिए गंगाजल लेने अपने साथियों के साथ कछला जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। साथी कांवड़ियों ने परिवार को हादसे की सूचना दी। जिसपर परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 08:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Budaun News: महाशिवरात्रि पर गंगाजल लेने जा रहे कांवड़िये को वाहन ने मारी टक्कर, मौत #CityStates #Budaun #RoadAccident #KanwariyaDies #SubahSamachar