शाहरुख की वजह से मैं यहां हूं , करण जौहर ने अभिनेता को दिया मेट गाला में डेब्यू का श्रेय; दोस्ती को किया याद
78वें मेट गाला में निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपना डेब्यू किया। इसके साथ ही करण इस इवेंट में शामिल होने वाले पहले भारतीय फिल्ममेकर भी बन गए। मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट में करण ने राजा रवि वर्मा की विरासत को दर्शाया। करण के लुक की काफी चर्चा भी रही। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय करण ने अपने दोस्त और सुपरस्टार शाहरुख खान को दिया। शाहरुख ने पिछले साल ही मेट गाला में अपना डेब्यू किया था। साथ ही करण ने शाहरुख के साथ अपनी पक्की दोस्ती पर भी बात की। मेरे करियर का अहम हिस्सा हैं शाहरुख इवेंट के दौरान बीबीसी से बातचीत में करण जौहर से शाहरुख खान के साथ उनके करीबी संबंध और दोस्ती के बारे में पूछा गया।उनसे पूछा गया कि शाहरुख के बाद अब उनके नक्शेकदम पर चलते हुए मेट गाला में डेब्यू करके कैसा लग रहा है इस पर शाहरुख के साथ अपनी गहरी दोस्ती को याद करते हुए करण ने बताया कि सुपरस्टार ने एक फिल्म निर्माता के रूप में उनके शुरुआती वर्षों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, मेरे लिए तो ये बहुत भावुक पल है। शाहरुख खान मेरे करियर का एक अहम हिस्सा हैं। मैंने अपनी शुरुआती पांच फिल्में उनके साथ की हैं और उन्हीं की वजह से मैं आज यहां खड़ा हूं। पिछले साल उनका आना और इस साल मेरा आना, ऐसा लगता है जैसे जिंदगी का ये फुल ऑफ सर्कल है, जो पूरा हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 08:44 IST
शाहरुख की वजह से मैं यहां हूं , करण जौहर ने अभिनेता को दिया मेट गाला में डेब्यू का श्रेय; दोस्ती को किया याद #Bollywood #National #KaranJohar #ShahRukhKhan #KaranJoharMetGala #KaranJoharMetGalaDebut #KaranJoharAtMetGala #KaranJoharMetGala2026 #KaranJoharShahRukhKhan #KaranJoharFriendshipWithShahRukhKhan #KaranJoharShahRukhKhanMovies #KaranJoharSrk #SubahSamachar
