रोमांटिक फिल्में बनाने वाले इस मशहूर निर्देशक को पहचाना क्या? मां के 83वें जन्मदिन पर साझा की बचपन की तस्वीर
बॉलीवुड के ऐसे फिल्ममेकर जिन्होंने 90 के दशक में रोमांस को बड़े पर्दे पर एक नई दिशा दी। उन्होंने बुधवार को अपनी मां के 83 वें जन्मदिन पर अपने बचपन की एक फोटो साझा की। इसमें उन्होंने अपनी मां के लिए एक भावुक नोट लिखा। जानें क्या लिखा करण जौहर ने पोस्ट में - करण जौहर ने लिखा मां के लिए पोस्ट करण जौहर फिल्मी दुनिया के मशहूर फिल्म मेकर हैं। अपनी फिल्मों में दर्शकों को रुलाना और हंसाना दोनों उन्होंने एक ही वक्त पर किया है। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां को बर्थ डे विश करते हुए भावुक पोस्ट लिखा, 'अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण रिश्ते को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। किसी भी बच्चे के जीवन में उसकी मां के स्थान को बयां कर पाना मुश्किल है। आज मेरी मां का 83 वां जन्मदिन है। मैं यह सब इसलिए शेयर कर रहा हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि लोग इससे जुड़ पाएंगे। मैं उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित रहता हूं। उनके बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता। वह बीमार रहती हैं। इसके बाद भी वह रोज अपने बालों को ब्लो ड्राई करती हैं, लिपस्टिक लगाती हैं। कफ्तान में धूप लेती हैं ताकि वह टीवी स्क्रीन देख सकें। वो मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। याददाश्त कमजोर होने के बाद भी वह मुझे और मेरे जुड़वां बच्चों को याद रखती हैं। मुझे खुशी होती है कि मैं उन्हें रोज आई लव यू कह सकता हूं।' View this post on Instagram A post shared by Karan Johar (@karanjohar)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 10:25 IST
रोमांटिक फिल्में बनाने वाले इस मशहूर निर्देशक को पहचाना क्या? मां के 83वें जन्मदिन पर साझा की बचपन की तस्वीर #Bollywood #National #KaranJohar #KaranJoharMother #KaranJoharMovies #KaranJoharUpcomingMovies #TwinkleKhanna #AditiRaoHydari #KaranJoharPost #HirooJohar #SubahSamachar
