करना-कैथल हाईवे जाम: गोंदर गांव में युवक की हत्या पर भड़के परिजन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

गोंदर गांव में जमानत पर आए युवक की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजनों ने रविवार को करनाल-कैथल हाईवे पर जाम कर दिया। लोगों ने सड़क के बीचों-बीच ट्रैक्टर खड़े कर शव को हाईवे पर रखा। इसके बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। वहीं, परिजनों ने प्रशासन को अल्टीमेटल दिया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वह न तो जाम खोलेंगे और न ही शव को उठाएंगे। सूचना पर डीएसपी असंध गोरखपाल राणा, डीएसपी हेडक्वार्टर संदीप कुमार पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। परिजनों ने पुलिस के समक्ष गांव के ही पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक सूरज के पिता कर्मबीर ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, बेटे के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों ने सुबह 11 बजे से ही निसिंग में गुरूद्वारा रोड़ी साहब चौक पर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं यहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 14:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




करना-कैथल हाईवे जाम: गोंदर गांव में युवक की हत्या पर भड़के परिजन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग #CityStates #Chandigarh-punjab #KarnalMurder #GondarVillage #YouthShotDead #SurajMurder #BailMurderCase #OldRivalry #HaryanaCrime #KarnalCrime #MurderInvestigation #PoliceProbe #SubahSamachar