Chamoli News: कर्णप्रयाग कॉलेज में 13 प्राध्यापक हुए
कर्णप्रयाग। स्थानांतरण के बाद डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को प्राध्यापक मिलने से अब यहां संख्या 13 हो गई है। इस महाविद्यालय से 12 प्राध्यापकों के स्थानांतरण हुए हैं और यहां 13 प्राध्यापक मिले हैं। इनमें से 10 ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह ने बताया कि स्थानांतरण हुए प्राध्यापक लगातार कार्यभार ग्रहण कर रहे हैं। जंतु विज्ञान विभाग को एक अतिरिक्त प्राध्यापक मिलने से इस विषय के विद्यार्थियों को पठन-पाठन में सीधा लाभ मिलेगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 18:35 IST
Read More:
Karnaprayag College gets 13 professors.
Chamoli News: कर्णप्रयाग कॉलेज में 13 प्राध्यापक हुए #KarnaprayagCollegeGets13Professors. #SubahSamachar
