News Updates: पांच जून को गुजरात और दमन दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, ममता बनर्जी की बैठक में पहुंचे मात्र 20 MLA

सीएम आवास के पास हड़कंप: जमीन विवाद में दो महिलाओं ने खाया जहर! ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के आवास के पास रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रदर्शन कर रही दो महिलाओं ने कथित तौर पर जहर खा लिया। ये महिलाएं खुर्दा जिले के बानपुर में चल रहे एक पुराने जमीन विवाद के समाधान में देरी से नाराज थीं। भुवनेश्वर के लोअर पीएमजी स्थित धरना स्थल पर कुल तीन महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बानपुर पुलिस टीम महिलाओं को समझा-बुझाकर उनके इलाके में ले जाने आई थी ताकि विवाद सुलझाया जा सके। लेकिन जाने से पहले दो महिलाएं सुलभ शौचालय गईं और वहां उन्होंने जहर खा लिया। दोनों को तुरंत कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। डीसीपी जगमोहन मीना ने बताया कि इलाज के बाद दोनों महिलाओं की हालत अब खतरे से बाहर है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 03:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




News Updates: पांच जून को गुजरात और दमन दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, ममता बनर्जी की बैठक में पहुंचे मात्र 20 MLA #IndiaNews #National #AbhishekBanerjee #PmModi #DelhiBuildingCollapse #SubahSamachar