कर्नाटक: अलविदा कहते-कहते छह लोगों को नया जीवन दे गया दर्शन, पिछले सप्ताह हुआ था दुर्घटना में घायल
कर्नाटक के मांड्या जिले का रहने वाला 19 साल का ब्रेन डेड लड़का दुनिया को अलविदा कहते हुए छह लोगों को जिंदगी दे गया। उसके ब्रेन डेड होने का एलान होते ही उसके परिवार के लोगों ने उसके अंग दान कर दिए। अधिकारियों के मुताबिक,जिले के चिक्का मांड्या गांव का रहने वाला दर्शन 22 फरवरी को बाइक से गिर गया था। मामूली चोटें आने की वजह से उसने इसे नजरअंदाज किया और घर आकर सो गया। युवा को लापरवाही पड़ी भारी उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरी जांच में सामने आया कि उसके ब्रेन में अंदरूनी तौर पर गंभीर हैमरेज हुआ। इसके बाद उसे बंगलूरू के विक्टोरिया हॉस्पिटल के ट्रॉमा एंड इमरजेंसी केयर सेंटर (टीईसीसी) में शिफ्ट कर दिया गया। पूरे इलाज और जांच के बावजूद दर्शन के शरीर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई। दो दिन बाद ही बंगलूरू मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की डॉ काव्या, डॉ दीपक और डॉ असीमा बानू वाले एक सीनियर मेडिकल पैनल ने उसके ब्रेन डेड होने का एलान कर दिया। परिवार ने दान किए अंग अंग दान सुविधा जीवसार्थकते टीम के काउंसलिंग सत्र के बाद दर्शन के परिवार ने उसके अंग दान कर दिए। डॉ असीमा के मुताबिक, दर्शन के लिवर, किडनी, हार्ट वाल्व और दूसरे ऑर्गन निकालकर अन्य मरीजों में ट्रांसप्लांट किए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ दीपक और टीईसीसी विशेष अधिकारी डॉ असीमा बानू ने दर्शन के परिवार और जीवसार्थकते टीम की कोशिशों की तारीफ की। डॉ दीपक ने कहा, हम परिवार के सदस्यों के बेहद शुक्रगुज़ार हैं, जिन्होंने इतने दुख की घड़ी में भी समाज की सेवा करने और जानें बचाने का नेक फैसला लिया। एजेंसी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 19:13 IST
कर्नाटक: अलविदा कहते-कहते छह लोगों को नया जीवन दे गया दर्शन, पिछले सप्ताह हुआ था दुर्घटना में घायल #IndiaNews #National #Karnataka #Mandya #OrgansDonation #SubahSamachar
