Meerut News: मेरठ के कार्तिकेय बने सेना में लेफि्टनेंट
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। नेहरू नगर निवासी कार्तिकेय भारद्वाज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। बिहार के गया स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में सात मार्च को पासिंग आउट परेड हुई। रविवार को मेरठ स्थित घर पहुंचने पर कार्तिकेय का परिजनों, रिश्तेदारों और मोहल्ले के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्तिकेय के पिता अमित शर्मा का निधन हो चुका है और मां कुमकुम शर्मा एचडीएफसी बैंक में कार्यरत है। कार्तिकेय के मामा मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी है। अपने बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाने में मां कुमकुम ने दिन-रात मेहनत की है। कुमकुम शर्मा ने बताया कि आज कार्तिकेय के पिता उसकी सफलता देखकर बहुत खुश होते। कार्तिकेय का छोटा भाई विनायक भी सेना में जाने की तैयारी कर रहा है। कार्तिकेय ने सेना में जाने का सपना बचपन से ही देखा था। मां उसकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। उसे गेम खेलना, दोस्तों के साथ घूमना, ड्राइव करना, क्रिकेट खेलना पसंद है। रोहित शर्मा उसके पसंदीदा क्रिकेटर है। मेरठ के नेहरू नगर निवासी कार्तिकेय भारद्वाज सेना में लेफ्टिनेंट बने। स्रोत : स्वयं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 18:57 IST
Meerut News: मेरठ के कार्तिकेय बने सेना में लेफि्टनेंट #KartikeyaFromMeerutBecameALieutenantInTheArmy. #SubahSamachar
