करवा चौथ 2026: पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं जान लें नियम, चांद निकलने का समय और शुभ मुहूर्त
करवा चौथ का पर्व आज मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार, इस बार चतुर्थी तिथि गुरुवार को सूर्योदय से रात्रि 10 बजकर 09 मिनट तक तक विद्यमान रहेगी साथ ही रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। पं.द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि विवाह के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए कोई धार्मिक बाधा नहीं है। वहीं, शुक्र का उदय 28 अक्तूबर को होने से शुक्रास्त का दोष भी नहीं रहेगा। करवा चौथ 2026: कल सुबह कब खाएं सरगी जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय आज रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की खुशहाली की कामना के साथ रखती हैं। इस वर्ष चतुर्थी तिथि सुबह संकल्प काल से लेकर रात्रि तक विद्यमान रहेगी। ऐसे में आज यानी 29 अक्तूबर को व्रत और पूजन करना शास्त्रसम्मत रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 15:05 IST
करवा चौथ 2026: पहली बार व्रत रखने वाली महिलाएं जान लें नियम, चांद निकलने का समय और शुभ मुहूर्त #Festivals #National #KarwaChauth2026 #KarwaChauthDate2026 #KarwaChauth29October2026 #KarwaChauthPujaMuhurat #KarwaChauthMoonriseTime #KarwaChauthVratRules #FirstKarwaChauthAfterMarriage #करवाचौथ2026 #SubahSamachar
