करवा चौथ 2026: लाल चूड़े से कुंदन बैंगल्स तक, करवा चौथ पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे चूड़ियों के ये सेट
Trending Bangles Set And Designs: करवा चौथ का त्योहार शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं साड़ी या लहंगा, खूबसूरत ज्वेलरी और मेहंदी के साथ अपने लुक को खास बनाने की तैयारी करती हैं। अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपने पारंपरिक लुक में नई दुल्हन जैसा ग्लैमरस टच चाहती हैं, तो चूड़ियों का सही सेट आपके पूरे लुक को बदल सकता है। लाल चूड़ा, गोल्डन बैंगल्स से लेकर कुंदन और मोती वाली चूड़ियों तक, इन दिनों कई खूबसूरत डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं। चूड़ियां सिर्फ हाथों की खूबसूरती बढ़ाने वाली एक्सेसरी नहीं हैं, बल्कि भारतीय पारंपरिक लुक का अहम हिस्सा भी हैं। खासकर करवा चौथ पर लाल, मैरून, हरे और गोल्डन रंग की कांच की चूड़ियां एथनिक आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लग सकती हैं। अगर आपका आउटफिट हैवी है, तो बहुत ज्यादा डिजाइन वाली चूड़ियों की जगह गोल्डन या कुंदन बैंगल्स का एलिगेंट सेट चुन सकती हैं। वहीं सिंपल साड़ी या सूट के साथ रंग-बिरंगे कड़े और चूड़ियों का लेयरिंग स्टाइल आपके हाथों को फेस्टिव लुक दे सकता है। आइए जानते हैं ऐसे चूड़ी और चूड़ा सेट के बारे में जिन्हें करवा चौथ के लिए अपने लुक में शामिल किया जा सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 24, 2026, 13:49 IST
करवा चौथ 2026: लाल चूड़े से कुंदन बैंगल्स तक, करवा चौथ पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे चूड़ियों के ये सेट #Fashion #National #BangleDesigns #KarwaChauth2026 #Chooda #SubahSamachar
